Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर उपचुनाव में मिली जीत पर बोले कांग्रेसी, बीजेपी का टूटा गुरूर

Ranchi  :  मांडर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा. विभिन्न प्रखंडों से आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बधाई दी. सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं फटाखा फोड़कर उपचुनाव में मिली जीत का इजहार किया. इसे पढ़ें-मुंबई:">https://lagatar.in/mumbai-scathing-attack-of-sanjay-raut-calling-rebel-mlas-alive-dead-body/">मुंबई:

संजय राउत का तीखा हमला, बागी विधायकों को जिंदा लाश बताया
प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी को प्रंचड जीत दिलाने के लिए मांडर की जनता का पार्टी आभार व्यक्त करती है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नये दायित्व की शुभकामना. उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मांडर की जनता को हृदय से धन्यवाद. मांडर की जनता ने अभिमानी केन्द्र सरकार के गुरूर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखंड की जनता महागठबंधन के कार्यों से संतुष्ट है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/congress-becomes-the-party-with-the-most-womens-representatives-in-jharkhand-shilpi-is-the-youngest-mla/">झारखंड

में सबसे अधिक महिला जनप्रतिनिधि वाली पार्टी बनी कांग्रेस, शिल्पी सबसे कम उम्र की विधायक
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत धर्मनिरपेक्षता एवं देश के गंगा-यमुना तहजीब की जीत है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि माण्डर की जनता का यह जनमत स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. माण्डर की जनता ने जो अपना आर्शीवाद, स्नेह एवं प्यार कांग्रेस पार्टी को दिया है, कांग्रेस उनके विश्वास पर पूरी कटिबद्धता के साथ खरा उतरेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही