Search

 
 
 

कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई, कहा- आधुनिक भारत की रखी थी नींव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए. नेताओं ने देश निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए. नेताओं ने देश निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया.

 

पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, उन्होंने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए आधुनिक भारत की नींव रखी थी. वह स्वतंत्रता संग्राम में अनेकों बार जेल गए और देश की आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की.

 

शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में रहा नेहरू का योगदान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जो भूमिका निभाई थी उसे देश कभी नहीं भूलेगा. उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना की, जो उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही