Search

 
 
 

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में आपसे में भिड़े कांग्रेसी, हाथापाई से परिसर में मची अफरा-तफरी

 
Patna : पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के परिसर में कांग्रेसी आपस में भिड़ गये. इस दौरान कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई. जिसके कारण थोड़ी देर के लिए गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तरह कांग्रेसी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-ysrcp-mps-son/">दिल्ली

शराब घोटाला : ED ने YSRCP सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों ने दोनों गुट के लोगों को अलग किया

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. कार्यकर्ता के आपस में भिड़ते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों गुट के लोगों को अलग किया और मामले को शांत कराया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा की बात भी नहीं सुनी.

गुरु के दरबार में दर्शन कराये जाने को लेकर उलझे कार्यकर्ता 

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा का जत्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचा. प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को गुरु के दरबार में दर्शन कराये जाने को लेकर दो कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू होगी. देखते ही देखते दोनों कार्यकर्ताओ में हाथापाई होने लगी. इस दौरान दोनों कार्यकर्ताओं के समर्थक भी भिड़ गये. बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया. इसे भी पढ़ें - OMG!">https://lagatar.in/omg-termites-eat-away-2-5-lakh-cash-kept-in-pnb-locker-bank-employees-shocked/">OMG!

PNB के लॉकर में रखे 2.5 लाख की नकदी चट कर गए दीमक,बैंक कर्मियों के उड़े होश

कांग्रेस ने नफरत तोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है

बता दें कि बिहार में बांदा के मंदार पर्वत से कांग्रेस ने नफरत तोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है. यह यात्रा शुक्रवार को वैशाली से चलकर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र पहुंचा था. इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रहे थे. इसी बीच आपस में कांग्रेसी भिड़ गये. जिसके बाद सवाल उठाया जा रहा है कि जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस का यह अभियान कितना सफल हो पाएगा यह देखने वाली बात होगी. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishore-said-nitishs-boat-is-wobbling-poor-people-call-me-everyday-help-in-any-way/">प्रशांत

किशोर ने कहा- डगमगा रही है नीतीश की नाव, बेचारे रोज मुझे बोलते हैं, कैसे भी मदद कीजिए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही