Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

 
Latehar : मनिका प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव को लातेहार जिला कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर मनिका में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस समारोह की अध्यक्ष प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया. मौके पर श्री यादव का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया और बधाई दी गयी. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि श्री यादव को ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने से जिला में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस झारखंड में मजबूत होकर उभर रही है. संगठन में हर तबके के लोगों को सम्मान मिल रहा है. नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर मिथिलेश पासवान, अख्तर अंसारी, अंजू यादव, विशाल पासवान, सरजू यादव, मोहन ठाकुर, गणेश यादव, सगीर अंसारी, इनामुल अंसारी व देवकी यादव समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही