Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई पर चर्चा में मोदी सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

Bermo : गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड के साड़म बाजार में चौपाल लगाकर महंगाई पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता और गोमिया विधानसभा के प्रभारी इसराफिल अंसारी, गोमिया प्रखंड के प्रभारी सिन्हालाल रजवार, जिला महासचिव रामकिशन रविदास, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुर्शीद अली, अल्पसंख्यक कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष वारिस आलम सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान नेताओं ने कहा कि देश महंगाई की मार से जूझ रही है, वहीं मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है. उन्होंने कहा कि देश, आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है और आम जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है. विडंबना है कि आज़ादी के इतने वर्ष गुजर गए, लेकिन कभी भी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स नहीं लगती थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने खाने-पीने की चीजों पर भी टैक्स लगा दिया. चावल, गेहूं, दूध, दही सहित जीवन के जरूरतों को पूरा करने वाले हर एक वस्तु पर मोदी सरकार ने टैक्स लगा दिया. ऐसी स्थिति में भारत के जो 85 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं, उनके लिए इस महंगाई में जीना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें-  BIG">https://lagatar.in/big-breaking-three-people-of-same-family-murdered-in-khunti/">BIG

BREAKING : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पैसे के लेनदेन के कारण घटना को दिया अंजाम
उन्होंने कहा कि पहले से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है, इसके बाद खाद्य सामग्री पर टैक्स लगाकर सरकार सीधे गरीबों का खून चूसने में लगी है. उन्होंने कहा कि जब-जब सरकारें आम जनता पर कहर ढाती है, आम जनता ही उसे सत्ता से बेदखल करने का काम करती है. इसलिए आम जनता को आगे आना पड़ेगा और महंगाई से निजात दिलाने के लिए मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया और इस देश के गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी देशवासियों के लिए बेहतर काम किया है. कांग्रेस ने देश को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है. इसलिए इस देश को कांग्रेस पार्टी की आवश्यकता है. सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडे ने की, जबकि संचालन अकरम वारसी ने किया. मौके पर जुल्फिकार, शेखर पासवान, विक्रम कुमार दे, आई रहमान, नवीन कुमार, अकरम, सुमित जैन, कृष्णा सिंह, फिरोज, सदर अब्दुल कुदुस, सराफत हुसैन, अब्दुल सतार, अब्दुल रहमान, रेणुबाला देवी, इमामुद्दीन अंसारी, प्रवीण कुमार कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 217">https://lagatar.in/cm-handed-over-appointment-letters-to-217-ayush-doctors-said-will-give-incentives-to-those-who-do-better-work/">217

आयुष चिकित्सकों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- बेहतर काम करने वालों को देंगे इंसेंटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही