Search

 
 
 

महंगाई पर हल्ला बोल महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचे हजारीबाग के कांग्रेसी

 
Hazaribagh: जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान में हजारीबाग से दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर कांग्रेस की ओर से निर्धारित राष्ट्रव्यापी महंगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे. जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की कथनी और करनी में आसमान और जमीन का अंतर है. उन्होंने कहा कि सत्ता के पूर्व मोदी सरकार ने जनता से वादा किया था, महंगाई कम करेंगे, एक वर्ष में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे. इनके सारे वादे खोखले साबित हुए. खाद्य साम्रगी में भी जीएसटी लगाकर केन्द्र सरकार महंगाई को चरम पर पहुंचा चुकी है. इसे भी पढ़ें– सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-jdu-will-be-free-bihar-lalan-singhs-answer-the-country-will-be-free-from-rhetoric/">सुशील

मोदी बोले- जदयू मुक्त होगा बिहार; ललन सिंह का जवाब- देश जुमलेबाजों से होगा मुक्त
महारैली कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य भीम कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सुरजीत नागवाला, बिनोद कुमार यादव, दिलदार अंसारी, रविन्द्र गुप्ता, तसलीम अंसारी, अब्बास अंसारी, दीपक गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुधीर चन्द्रवशी, रूद्र प्रताप और मिथिलेश दूबे के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होने के लिए दिल्ली गए. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/employees-expressed-their-gratitude-by-meeting-hemant-cm-took-a-jibe-at-modi-government/">हेमंत

से मुलाकात कर कर्मचारियों ने जताया आभार, CM का मोदी सरकार पर तंज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही