Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ददई दुबे के पार्थिव शरीर पर कांग्रेसियों ने पुष्‍प अर्पित किये

Latehar: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर रांची से पैतृक गांव जाने के क्रम में लातेहार में कांग्रेसियों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी. जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर स्‍व. दुबे की पत्नी व उनके पुत्र अविनाश दुबे, अभय दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस सचिव प्रभात दुबे, विश्रामपुर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, पांकी के पूर्व प्रत्याशी रुद्र शुक्ला मौजूद थे. अंतिम दर्शन सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव, लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी, समाजसेवी ललित पांडेय, उपेंद्र नाथ पांडेय, सुधीर दुबे, फुलस्‍त दुबे, युवा नेता दादू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह मुखिया अनिता देवी, प्रमिला कुमारी, कांग्रेस नेता ज्योति प्रकाश दुबे, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, नागेश्वर यादव, गुडु दुबे व साबिर अली आदि मौजूद थे. मौके पर कांग्रेसियों ने मजदूरों के मसीहा चन्द्रशेखर दुबे अमर रहे आदि के नारे लगाये.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही