Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेसी आज झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में अमित शाह का पुतला दहन कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

  • मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर की गयी घटना को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी को बताया था कि उनके साथ रेप और छेड़खानी हुई है. दिल्ली पुलिस उन महिलाओं के बारे में जानना चाहती है.
Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को की गयी कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करेगी. इस बाबत में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार रात में सभी जिला मुख्यालय को आदेश जारी किया दिया है. पार्टी ने मोदी सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर की गयी घटना को शर्मनाक बताया है. (पढ़ें, तपोवन">https://lagatar.in/cm-will-lay-foundation-stone-of-tapovan-temple-beautification-on-tuesday/">तपोवन

मंदिर सौंदर्यीकरण का मंगलवार को सीएम करेंगे शिलान्यास)

अडानी मामले पर राहुल गांधी के सवालों से पीएम घबराये 

कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अडानी को बचाने और सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बौखला गयी हैं. अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी के सवालों से पीएम मोदी घबराये हुए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किये गये अपने दर्द एवं समस्याओं को लेकर 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की. यह मोदी सरकार की कायराना एवं तानाशाही रवैया को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : 23">https://lagatar.in/sarhulotsav-fasting-on-23rd-march-shobhayatra-on-24th-phulkhonsi-on-25th/">23

मार्च को सरहुलोत्सव उपवास, 24 को शोभायात्रा, 25 को फूलखोंसी

जानकारी जुटाने राहुल गांधी के घर पहुंची थी दिल्ली पुलिस

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिये गये एक बयान को लेकर रविवार को दिल्ली पुलिस जानकारी जुटाने उनके घर पहुंची थी. राहुल ने दिल्ली पुलिस को मेल भेजकर 8-10 दिनों का समय मांगा है. राहुल गांधी ने कहा है कि 30 जनवरी को उन्होंने बयान दिया और दिल्ली पुलिस 45 दिन बाद मुझसे जानकारी मांग रही है. बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें कई महिलाएं मिलीं. महिलाओं ने बताया कि उनके साथ रेप और छेड़खानी हुई है. दिल्ली पुलिस उन महिलाओं के बारे में जानना चाहती है. इसे भी पढ़ें : 26">https://lagatar.in/coal-marathon-organized-in-ranchi-on-march-26/">26

मार्च को रांची में कोल मैराथन का आयोजन, 29.70 लाख की प्राइज मनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही