Hazaribagh : प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष चंद्रकिशोर उरांव की अध्यक्षता में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, आयुक्त कार्यालय हजारीबाग में बुधवार को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार की बैठक हुई. इसमें परिवहन प्राधिकार के अंतर्गत यात्री बसों के परमिट और समय सारणी के निर्धारण में आने वाली समस्याओं को लेकर परिवहन प्राधिकार के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया. प्राधिकार के समक्ष वाहन परमिट नवीकरण से संबंधित कुल 76 मामलों पर विचार किया गया. परमिट नवीकरणीय और समय सारणी के लिए दावा आपत्ति संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए. इस पर प्राधिकार की ओर से सुनवाई करते हुए निष्पादन करने का आदेश दिया गया. बैठक में परिवहन प्राधिकार के अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी सचिव रवि राज शर्मा उपस्थित थे. इसके अलावा मंटू यादव एवं शहनवाज अंसारी प्राधिकार सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब
: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]
आयुक्त कार्यालय में वाहन परमिट नवीकरण के 76 मामलों पर विचार

Leave a Comment