Search

 
 
 

कोरोना संकट में मदद : ब्रिटेन से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप पहुंची भारत

 

 ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भारत को बहुत महत्वपूर्ण भागीदार बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बात की

 NewDelhi : ब्रिटेन से जीवन रक्षक सहायता पैकेज की पहली खेप के आज मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचने की खबर है. बता दें कि भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर की भारी कमी के बीच  495 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 120 नॉन-इंवेजिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर से लदा ब्रिटेन का विमान भारत पहुंचा.  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि मुश्किल समय में ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है.

आगामी खेप का प्रबंध इस सप्ताह किया जा रहा है

ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने बताया कि इसका भुगतान विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) द्वारा किया गया है. कहा गया कि आगामी खेप का प्रबंध इस सप्ताह किया जा रहा है और इसमें 9 एयरलाइन कंटेनर लोड शामिल होंगे. इसमें 495 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर, 120 नॉन-इंवेजिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर शामिल हैं. फिलहाल ध्यान तुरंत आवश्यक उपकरणों के निरंतर प्रवाह को तेज करने पर है.

दीर्घकालिक अवधि में भारत में जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों, दोनों देशों के उच्चायोगों, ब्रिटेन में भारतीय मूल के समूहों के बीच चर्चा जारी है. एफसीडीओ ने घोषणा की थी कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने के लिए 600 से अधिक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण भारत भेजे जायेंगे.

  ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भारत कोबहुत महत्वपूर्ण भागीदार बताया और सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की. जयशंकर ने फोन कॉल के बाद एक ट्विटर बयान में कहा,  हमने कोविड चुनौती के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करने के लिए हमारे सहयोग पर चर्चा की,  साथ ही हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही