Pakur News : प्रेम संबंध के शक में महिला व युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, 5 नामजद समेत 40 पर केस
जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है. कथित प्रेम संबंध के संदेह में एक विवाहिता महिला और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
















































