Search

 
 
 

NZ vs IND: भारत ने जीता तीसरा टी20 मुकाबला, सीरीज भी जीती, अभिषेक ने जड़ा तूफानी शतक

Sports News: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए. जिसमें न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल सबसे ज्यादा 89 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 52 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के लगाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट झटके.
 
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा

Sports News: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी जीत ली है. भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 

इसे भी पढ़ें:


अभिषेक शर्मा ने 11 छक्के और 9 चौके की मदद से 38 गेंद पर 113 रन बनाए. वहीं, वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन की तूफानी पारी खेली. इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े. जिसमें भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे किए, जो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक रहा. इसके साथ ही भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया, भारत ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 118 रन बनाए. 


वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में 27 अक्टूबर (मंगलवार) को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए. जिसमें न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल सबसे ज्यादा 89 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 52 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के लगाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट झटके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही