Sports News: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने अपने करियर का पहला बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया. फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड 'बैलन डी ओर' को हैरी केन ने फ्रांस के युवा खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे और स्पेन के लामिने यमाल को पीछे छोड़ते हुए जीता है. उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने भी खास अंदाज में बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें:
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर कहा कि केन इस अवॉर्ड के हकदार हैं. विराट ने केन को अपना दोस्त बताते हुए उनकी मेहनत, जुझारूपन और ईमानदारी की तारीफ की. कहा तुम्हारे लिए सच में बहुत खुश हूं.जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले 33 वर्षीय केन ने सोमवार 26 अक्तूबर को लंदन में आयोजित समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया.
वह 2001 में माइकल ओवेन के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी है. केन इंग्लैंड के लिए यह अवॉर्ड जीतने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी हैं. उनसे पहले, सर स्टेनले मैथ्यूज, सर बॉबी चार्ल्टन, केविन कीगन और माइकल ओवन यह अवॉर्ड जीत चुके हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

