Search

 
 
 

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 28 से 30 तक भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन का अफसरों को निर्देश

Ranchi :  जिला प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के कारण रांची की निचली बस्तियों और सड़कों पर पानी भर सकता है. कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है. वहीं नदियों और बड़े नालों में जलस्तर बढ़ सकता है. साथ ही खेतों में पानी जमा होने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में रांची डीसी ने अफसरों को सर्तक रहने का निर्देश दिया है.
 
चक्रवात ‘अर्नब’
  • जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
  • आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Ranchi :   चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से 28 से 30 अक्टूबर तक रांची में भारी बारिश होने की संभावना है. इसरो लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है. 

 

इसे भी पढ़ें

भारी बारिश से इन इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

जिला प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के कारण रांची की निचली बस्तियों और सड़कों पर पानी भर सकता है. कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है. वहीं नदियों और बड़े नालों में जलस्तर बढ़ सकता है. साथ ही खेतों में पानी जमा होने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में रांची डीसी ने अफसरों को सर्तक रहने का निर्देश दिया है. 

 

जिला प्रशासन का अधिकारियों को निर्देश

- सभी विभाग सतर्क रहें :  आपदा प्रबंधन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखें.

- नालियों की सफाई हो : सड़कों और नालियों को साफ रखा जाए, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके.

- निचले इलाकों पर विशेष ध्यान दें : जहां पानी भरने की आशंका है, वहां नियमित निगरानी की जाए.

- जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाए : कमजोर मकानों और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए.

- किसानों को सलाह दें :  खेतों में पानी भरने से फसलों को बचाने के लिए किसानों को जरूरी जानकारी दी जाए. 

 

आम लोग इन बातों का रखें ध्यान

- निचले इलाकों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले विशेष सावधानी बरतें.

- बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें. बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं.

- कच्चे मकानों में रहने वाले विशेष सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. 

- नदियों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के निकट न जाएं.   

- किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन, पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही