Search

 
 
 

Cyclone Arnab  के 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना, रेड अलर्ट जारी

National News  :  IMD का आकलन है कि Cyclone Arnab (अर्नब) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार शाम तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में  गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की  संभावना है. मंगलवार तक  यह और अधिक ताकतवर हो जायेगा और एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप ले लेगा.
 

National News : बंगाल की खाड़ी में उठने वाला Cyclone Arnab 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (very severe cyclonic storm) में बदल जा सकता है. अगले दिन  28 अक्टूबर को तूफान  आंध्र प्रदेश के तट से टकरायेगा. IMD (मौसम विभाग) ने इसे लेकर  सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है.

 

 

 

IMD का आकलन है कि Cyclone Arnab (अर्नब) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और सोमवार शाम तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में  गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की  संभावना है. मंगलवार तक  यह और अधिक ताकतवर हो जायेगा और एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप ले लेगा.

 

 

 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह उत्तर-पश्चिम की बढ़ेगा. तूफान 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर जा सकता है.तूफाम के  बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास से गुजरने की संभावना है. यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरेगा. तूफान की हवा की लगातार 115-125 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी. यह गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही