Search

 
 
 

JTET- OMR शीट जमा करने के बाद भी नहीं मिलेगी छुट्टी, नियम तोड़ा तो उम्मीदवारी रद्द!

Ranchi : जेटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और मूल वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दर्ज निर्देशों को पहले ही पढ़ लेने की सलाह दी गई है.
 
जेटेट

Ranchi  : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से 9 बजे केंद्र में प्रवेश मिलेगा. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक अंदर प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद मेन गेट बंद कर दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें...


जेटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और मूल वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दर्ज निर्देशों को पहले ही पढ़ लेने की सलाह दी गई है. 

 

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन, किताबें और नोट्स ले जाने पर रोक रहेगी. ओएमआर शीट भरते समय भी विशेष सावधानी बरतनी होगी. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि सामने आने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. 

 

अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र में दर्ज भाषा, विषय और श्रेणी से संबंधित विवरणों की पहले ही जांच कर लेनी चाहिए. परीक्षा के दौरान इनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थी तब तक परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक ओएमआर शीट की गिनती और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी ना हो जाए.  

 

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें.

- एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान-पत्र साथ रखें.

- ओएमआर शीट पर दर्ज विवरण और निर्देशों का सावधानी से पालन करें.

- मोबाइल, स्मार्ट वॉच और प्रतिबंधित सामग्री लेकर न जाएं.

- दूसरे अभ्यर्थी की ओएमआर शीट लेने या किसी तरह की गड़बड़ी करने पर तुरंत इंविजिलेटर को सूचना दें.

- परीक्षा समाप्त होने के बाद इंविजिलेटर की अनुमति मिलने पर ही कक्ष से बाहर निकलें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही