Search

 
 
 

MLC चुनाव के नतीजों पर क्यों ट्रोल हो रहे मोदी-शाह और भाजपा नेता

दरअसल,  हुआ यह कि एमएलसी के चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं और चारों राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज करते नहीं दिख रहा था. अलबत्ता कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली. इसमें कर्नाटक में एक मौजूदा सदस्य की सीट का नुकसान भी शामिल है. मुमकिन है इसी जल्दीबाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसने के लहजे में एक्स पर लिखा- “चार बड़े राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए. चुनाव बैलेट पेपर से हुए. अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं.” पीएम ने इसके साथ मोनोकल इमोजी भी लगाया.
 
मोदी, शाह और रेखा गुप्ता

Lagatar Desk:  चार बड़े राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम भाजपा नेता ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट करने को लेकर की गई जल्दबाजी के रूप में देखा जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि “हमला करने की जल्दबाजी में यह याद नहीं रहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और उनकी पार्टी व संघ के मूल वैचारिक स्थान नागपुर का रिजल्ट आना बाकी है.”

 

दरअसल,  हुआ यह कि एमएलसी के चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं और चारों राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज करते नहीं दिख रहा था. अलबत्ता कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर जीत हासिल कर ली. इसमें कर्नाटक में एक मौजूदा सदस्य की सीट का नुकसान भी शामिल है. मुमकिन है इसी जल्दीबाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसने के लहजे में एक्स पर लिखा- “चार बड़े राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए. चुनाव बैलेट पेपर से हुए. अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं.” पीएम ने इसके साथ मोनोकल इमोजी भी लगाया.

 

प्रधानमंत्री के इस पोस्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऐसा ही पोस्ट कर दिया. इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कांग्रेस की राजनीतिक हैसियत और रणनीतिक तैयारी पर खिंचाई शुरू हो गई. भाजपा के प्रमुख नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मोदी और शाह के पोस्ट पर अपने कमेंट्स देकर पोस्ट करने शुरू कर दिये.

 

लेकिन शाम होते-होते तस्वीर बदली. नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज कर ली. उन्होंने भाजपा के सुधाकर कोहाले को 3271 वोटों से हरा दिया. वहीं, वाराणसी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज कर ली. वाराणसी की दूसरी सीट से समाजवादी पार्टी के लालबिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को पांच हजार वोटों से हरा दिया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

अब बारी कांग्रेस की थी. कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा- “बैलेट से हुआ, इसलिए नागपुर, वाराणसी हार गए.” सबसे मनोरंजक पोस्ट दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया था. उन्होंने एक्स पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “Aryabhatta invented 0 to count the number of seats congress won.” यानी आर्यभट्ट ने कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की संख्या गिनने के लिए 0 का आविष्कार किया था. फोटो के बीच में zoom लिखा था. Zoom करने पर छोटे अक्षरों में लिखा था- “you lost on ballot paper also.” 

 

रेखा गुप्ता के इस पोस्ट के जवाब में दिल्ली कांग्रेस के श्रीनिवास बीवी ने टैग करते हुए एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- "Modi, Zoom In". फोटो को जूम करने पर लिखा था- “सुना है वाराणसी के बाद नागपुर भी हार गए? इसके साथ ही पोस्ट में लिखा- रेखा जी, एक बार फिर से Zoom कर लीजिये.”

 

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी के लिए गोरखपुर, पीएम मोदी के लिए बनारस और आरएसएस के लिए नागपुर. इन तीनों जगहों पर उन्हें बड़ा झटका लगा है. उन्हें अपने मामलों को संभालने पर ध्यान देना चाहिए." जहां तक बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर उनके तंज की बात है, तो हम तैयार हैं. बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं. हमें जीत या हार की चिंता नहीं है. हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, हम बैलेट पेपर पर भरोसा करते हैं."

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही