Search

 
 
 

Rise and Fall 2: पति फहाद को देख भावुक हुईं स्वरा भास्कर, श्रेया कालरा -शहजाद के बीच तीखी बहस

Lagatar Desk :शो में स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद उनसे मिलने पहुंचे. लंबे समय बाद पति को सामने देखकर स्वरा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं. उन्होंने फहाद को गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगीं. दोनों का यह मिलन देखकर शो का माहौल भी भावुक हो गया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल 2 में इन दिनों इमोशन और ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. इन दिनों शो में फैमिली वीक चल रहा है.हालिंया एपिसोड में स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की एंट्री ने माहौल को भावुक कर दिया.वहीं, श्रेया कालरा और शहजाद पूनावाला के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गरमा दिया. इस दौरान ऋषभ जायसवाल भी अपना आपा खोते नजर आए.

पति फहाद अहमद को देखकर रो पड़ीं स्वरा भास्कर

शो में स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद उनसे मिलने पहुंचे. लंबे समय बाद पति को सामने देखकर स्वरा अपनी भावनाओं पर काबू नही रख सकी. उन्होंने फहाद को गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगी. दोनों का यह मिलन देखकर शो का माहौल भी भावुक हो गया.

 

 

बेटी का लेटर पढ़ छलके आंसू

फहाद अहमद अपनी पत्नी के लिए खास सरप्राइज भी लेकर आए थे. वह स्वरा की पसंदीदा मिठाई के साथ उनकी बेटी राबिया की ओर से लिखा गया एक लेटर भी लाए. बेटी का लेटर पढ़ते ही स्वरा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.इसके बाद स्वरा को अपनी बेटी की आवाज सुनने का मौका मिला. बेटी की आवाज सुनकर वह और भी भावुक हो गईं.

 

श्रेया-शहजाद पूनावाला में तीखी बहस

एक तरफ जहां शो में भावुक पल देखने को मिले, वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद भी बढ़ गया. ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड और ‘लॉक अप 2’ की विनर श्रेया कालरा की शहजाद पूनावाला से तीखी बहस हो गई.

 

श्रेया अपनी बात रखना चाहती थीं, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जल्द ही नोकझोंक में बदल गई. शहजाद के जवाब देने के तरीके से मामला और गरमा गया. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

 

श्रेया और शहजाद के बीच बढ़ते विवाद को देखकर ऋषभ जायसवाल भी भड़क उठे. वह शहजाद के साथ उलझ गए और नेशनल टेलीविजन पर उन्हें धमकी तक दे डाली. दोनों के बीच बढ़ती तनातनी ने शो में तनाव का माहौल पैदा कर दिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही