Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के इस नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ओपी ने लव गिल को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है, जिसके बाद लव गिल पूरी तरह से टूट गईं और फूट फूटकर रोने लगीं.
Nominations ke beech #Love hui emotional! 🥺 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/3B3HLWwDY4
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2026
लव गिल का झलका दर्द
नॉमिनेशन टास्क के दौरान जब स्काउट ने उन्हें रेड चेयर पर आने यानी नॉमिनेट होने को कहा, तो लव खुद को रोक नहीं पाईं. वह फूट-फूटकर रोते हुए बोलीं कि काशवी उन पर जाल बिछाने (ट्रैप करने) का आरोप लगाकर गई हैं, जिससे उनको ठेस पहुंची है और उन्हें बहुत बुरा लग रहा है.
स्काउट की सफाई
स्काउट ने लव गिल को नॉमिनेट करने की वजह बताते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ (काशवी के आने के बाद), उसके बाद वह चीजों को आगे नहीं खींचना चाहते और एक नई शुरुआत करना चाहते हैं.

