Search

 
 
 

जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मौत मामले में अपडेट, पुलिस ने जताई ट्रेन से गिरने की आशंका

Ranchi News: देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जाने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे. मंगलवार को उनका शव रेलवे पटरी के किनारे मिला था. जेब में रखे पर्स से उनकी पहचान की गई.
 
देवपालिक गुप्ता (फाइल फोटो)

Ranchi News: जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटना में मौत होने की आशंका है. उहोंने बताया कि फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार  है. इसके बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. इस बीच अन्य पहलू पर भी जांच जारी है और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें:

गौरतलब है कि देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जाने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे. मंगलवार को उनका शव रेलवे पटरी के किनारे मिला था. जेब में रखे पर्स से उनकी पहचान की गई. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

 

जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) के C2 कोच में सीट नंबर 50 पर सफर कर रहे थे. मुरी जंक्शन से पहले उन्होंने अपने दोस्तों से पेंट्री कार से कुछ खाने के लिए लाने की बात कही थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने रांची और पटना में जीआरपी को सूचना दी थी.

 

देवपालिक गुप्ता ॥IMC से पढ़ाई पूरी करने के बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे. पिछले कुछ महीनों से वह प्रथांत किशोर की जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद ॥MC के पूर्व छात्रों, पत्रकारों और परिचितों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी. उनकी तलाश के लिए अपील भी की गई थी. अब टांची में उनका शव मिलने से परिवार, दोस्तों और पत्रकारिता जगत में थोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही