Gumla News : गुमला पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित लेकोटोली से की गई है. पुलिस ने उसके पास से एक AK-47 राइफल और एक कार्बाइन भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और कुख्यात अपराधी अजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

