Sports News: एशियन पैरा गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 की रात दिल्ली स्थित अपने फ्लैट में उनकी मौत हुई. राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण के मुताबिक, नीरज ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है. उनके इस कदम के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चला है.
इसे भी पढ़ें:
नीरज डोपिंग के चलते 4 साल से प्रतिबंधित थे. नीरज यादव जापान में एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए थे. 2023 में वह डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे. टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले और 42 वर्षीय नीरज एफ55 कैटेगरी में हिस्सा लेते थे. नीरज ने 2015 में दिल्ली राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों के गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीते थे. 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में नीरज ने पुरुषों की एफ55 भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता.
वहीं, 2023 में आयोजित चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने डिस्कस थ्रो में गोल्ड और पुरुषों की एफ55 कैटेगरी में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीता था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

