Ramgarh News : राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो अपराधियों के खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 (CCA) के तहत कार्रवाई की गई है. रामगढ़ पुलिस ने सुजीत डोम उर्फ सुजीत राम के खिलाफ निरुद्धादेश पारित किया है. जबकि तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा के निरुद्धादेश की अवधि बढ़ाई गई है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, सुजीत डोम उर्फ सुजीत राम पतरातू (भुरकुंडा) थाना क्षेत्र स्थित रिवर साइड बुधबाजार निवासी है. वहीं तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला का रहने वाला है. बता दें कि झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश पर परामर्शदात्री परिषद (Advisory Board) ने दोनों मामलों की समीक्षा की.
परिषद ने दोनों अपराधियों के खिलाफ निरुद्धात्मक कार्रवाई के लिए पर्याप्त आधार पाया. इसके बाद सुजीत डोम को निरुद्ध रखने का आदेश पारित किया गया. जबकि तुषार मिश्रा के मामले में निरुद्धादेश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया. निरुद्ध आदेश पारित करने का मतलब किसी व्यक्ति को कानून या अदालत के आदेश के तहत हिरासत में रखने या बंद करने का निर्देश जारी करना है.

