Search

 
 
 

Jamtara News : अजय नदी घाट से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News :  माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अजय नदी घाट से ट्रैक्टर के जरिये अवैध रूप से बालू लोड कर ले जा रहा था. इसी दौरान उसे रोककर पूछताछ की गई. लेकिन ट्रैक्टर चालक कुछ बालू गिराकर भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया. जब्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.
 
ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News :  जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गोपालपुर गांव स्थित अजय नदी घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अजय नदी घाट से ट्रैक्टर के जरिये अवैध रूप से बालू लोड कर ले जा रहा था. इसी दौरान उसे रोककर पूछताछ की गई. लेकिन ट्रैक्टर चालक कुछ बालू गिराकर भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया. जब्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.

 

अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि अन्य प्रखंडों में भी अवैध बालू कारोबार की सूचना मिली है. इन क्षेत्रों में भी छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही