Search

 
 
 

फौजी का टीजर रिलीज होते ही विवादों में , सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने की माफी की मांग

Lagatar Desk : टीजर की शुरुआत 1942 में बर्लिन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का दृश्य दिखाया गया है. इसी बातचीत के दौरान नेताजी, प्रभास के काल्पनिक किरदार का परिचय हिटलर से एक जासूस, सैनिक और रणनीतिकार के रूप में करवाते हैं
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी का टीज हील ही में रिलीज़ हुआ था, जिसके बाद यह विवादों में घिर गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना अपराध है

 

 

नेताजी और हिटलर का सीन

टीजर की शुरुआत 1942 में बर्लिन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का दृश्य दिखाया गया है. इसी बातचीत के दौरान नेताजी, प्रभास के काल्पनिक किरदार का परिचय हिटलर से एक जासूस, सैनिक और रणनीतिकार के रूप में करवाते हैं

 

 

परिवार की आपत्ति

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करना और नेताजी को सिर्फ एक फिल्म के हीरो का 'हाइप मैन' या चीयरलीडर की तरह दिखाना गलत है.

 

 माफी की मांग

चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर निर्देशक हनु राघवपुड़ी, प्रोडक्शन टीम और प्रभास से टीज़र को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही