Sports News: इटली के पूर्व तानाशाह बेनितो मुसोलिनी के पड़पोते रोमानो फ्लोरियानी मुसोलिनी ने मंगलवार को लाजियो के लिए अपना पहला गोल दागा. सेरी ए मुकाबले में सासुओलो के खिलाफ उन्होंने पहला गोल किया. लाजियो ने इस मैच को 6-2 से जीत लिया.
इसे भी पढ़ें:
23 वर्षीय रोमानो ने मुकाबले के 16वें मिनट में लाजियो के लिए तीसरा गोल किया. इटली की शीर्ष फुटबॉल लीग सेरी ए में रोमानो का कैरियर का पहला गोल था. वहीं, उनके पेशेवर करियर का कुल दूसरा गोल था. इससे पहले उन्होंने दूसरी डिवीजन में जुवे स्ताबिया के लिए लोन पर खेलते हुए गोल किया था.
परिवारिक का इतिहास
रोमानो अपने परिवार की मां की ओर से बेनितो मुसोलिनी के वंशज हैं. उनका संबंध मातृ पक्ष से है. उनके पिता की ओर से नहीं है. बेनितो मुसोलिनी इटली का पूर्व तानाशाह था, जिसने फासीवादी शासन का नेतृत्व किया था. रोमानो की जर्सी के पीछे केवल 'रोमानो' लिखा होता है. उनका राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

