Sports News: अखिल भारतीय टेनिस संघ का चुनाव 7 नवंबर को होने जा रहा हैं. भारतीय टेनिस की दो बड़ी हस्तियां सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (SOM) चुनावों के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. चौंकाने वाली ये है कि इस चुनाव से दिग्गज खिलाड़ी रहे लिएंडर पेस खुद को अलग कर लिया है.
इसे भी पढ़ें:
उनका नाम नामांकन सूची में नहीं है, जिससे AITA अध्यक्ष पद की दौड़ से वे फिलहाल बाहर हो गए हैं. उनका बाहर होना हर किसी को हैरान कर रहा है. लिएंडर पेस टियर-1 खिलाड़ियों में शामिल हैं. लेकिन, चालीस खिलाड़ियों की सूची में टियर-1 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी पेस का नाम नामांकन सूची में नहीं है.
बता दें, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के साथ छह और पूर्व खिलाड़ियों ने भी एसओएम चुनावों के लिए नामांकन किया हैं. इनमें अंकिता भाम्बरी, डेविस कप कोच आशुतोष सिंह, गौरव नाटेकर, जानकी कृष्णमूर्ति, शालिनी ठाकुर चावला और बिली जीन किंग कप की कप्तान विशाल उप्पल शामिल हैं. इसके अलावा कार्यकारी समिति के नामांकन में पांच नामों में भूपति, सानिया, अंकिता, जानकी और उप्पल शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

