- 27 अक्टूबर को होने हैं इजरायल के केसेट (संसद) का चुनाव
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों का मिज़ाज नेतन्याहू के खिलाफ है.
- नेतन्याहू चाहते हैं कि चुनाव के ठीक पहले हमले हों, ताकि राष्ट्रवाद की हवा बहे
Lagatar Desk : इजरायल की सेना ने ईरान पर ताजा हमला करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि इसकी जरुरत नहीं है. इसके साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और आईडीएफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर के बीच टकराव चरम पर पहुंच चुका है. और यह सब हो रहा है इजरायल में होने वाले चुनाव से ठीक पहले.
खबरों में बताया गया है कि नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर एक बार फिर से हमला हो, ताकि इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिले. देश में राष्ट्रवाद की हवा फैलाकर लोगों को अपने पक्ष में किया जा सके. या चुनाव को टाला जा सके. और फिर से सत्ता हासिल की जा सके. क्योंकि इजरायल की मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट्स पिछले दिनों प्रकाशित हुई हैं, जिसमें कहा गया है कि नेतन्याहू अलोकप्रिय होते जा रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर इजरायल के केसेट, यानी संसद के चुनाव होने हैं. इजरायल के मीडिया चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक एक बैंक में ज़मीर ने कहा कि हमें चुनाव से ठीक पहले ईरान पर हमला करने की जरुरत नहीं है. अगर सेना यह तय करती है कि हमला जरूरी है, तो वह हमला करेगी.
26 अक्टूबर को टाइम्स ऑफ इजरायल ने चैनल 13 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों में नेतन्याहू और जमीर के बीच अभूतपूर्व टकराव चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कुछ सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसे रक्षा अधिकारी मानते हैं कि इससे चुनाव से ठीक पहले ईरान के साथ टकराव हो सकता है. जमीर ने इस कार्रवाई को करने से मना करते हुए आगे चर्चा और कानूनी मंजूरी से संबंधित हस्ताक्षरित दस्तावेज मांगे.
नेतन्याहू ने चैनल 13 की रिपोर्ट को “बकवास” बताते हुए कहा है कि जमीर के साथ कोई झगड़ा नहीं है. हालांकि, उन्होंने हाल ही में आइडीएफ और मोसाद को ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने का निर्देश दिये होने की बात भी कही थी.
इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने नेतन्याहू पर तीखा हमला किया. गादी आइजेनकोट (यशर पार्टी) ने कहा कि नेतन्याहू सुरक्षा को राजनीतिक खेल का उपकरण बना रहे हैं. यायर लापिद ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू चुनाव टालने के लिए ईरान के साथ तनाव बढ़ाना चाहते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

