Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पीएम मोदी के पिता पर की थी टिप्पणी

National News   :  मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं ने  कांग्रेस पर हल्ला बोल दिया है. आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक मर्यादा तोड़ दी है. सारी हदें पार कर दी. कहा कि यह कांग्रेस का फ्रस्टेशन निकल रहा है, क्योंकि वे लगातार हार रहे है. भाजपा ने खड़गे की टिप्पणी को पीएम मोदी पर निजी हमला करार दिया.
 
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

National News  : भारतीय जनता पार्टी आज सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता के बारे में की गयी अभद्र, आपत्तिजनक टिप्पणी के  खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी.  पार्टी ने कल बयान जारी कर कहा कि भाजपा सोमवार को देश भर में अपने सभी राज्य मुख्यालयों  पर प्रदर्शन करेगी. विरोध प्रदर्शन मल्लिकार्जुन खड़गे दवारा पटना में की गयी अभद्र टिप्पणी के जवाब में किया जायेगा. 

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हल्ला बोल दिया है. आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक मर्यादा तोड़ दी है. सारी हदें पार कर दी हैं. कहा कि यह कांग्रेस का फ्रस्टेशन निकल रहा है, क्योंकि वे लगातार हार रहे हैं. भाजपा ने खड़गे की टिप्पणी को पीएम मोदी पर निजी हमला करार दिया.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक नेताओं के परिजनों को,  खासकर जो अब इस दुनिया में  नहीं हैं, टारगेट करना क्या दर्शाता है. कांग्रेस ने अपना स्तर काफी नीचे गिरा दिया है. भाजपा ने  मल्लिकार्जुन खड़गे से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की है,  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही