Search

 
 
 

प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी से भड़के अमित शाह, बोले- मर्यादा लांघ रही कांग्रेस

National News: अमित शाह ने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी की. इससे राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को निशाना बनाती रही है. कभी उनकी मां के बारे में अपशब्द कहे गए. कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा गया.
 
गृहमंत्री अमित शाह

National News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हर दिन अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है. कांग्रेस गाली गलौज की राजनीति कर रही है. 


इसे भी पढ़ें:

 

अमित शाह ने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी की. इससे राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को निशाना बनाती रही है. कभी उनकी मां के बारे में अपशब्द कहे गए. कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा गया.

 
शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा बढ़ी है. उनके मुताबिक, पार्टी के पास अब न कोई नीति है और न कोई मुद्दा. वह गाली-गलौज की राजनीति कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी आधार खो रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही