Sports News: भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया है. दूसरे मैच में क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य दिया. इस टारगेट को भारत ने 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पूरा कर जीत अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद सबसे अधिक 51 रन और नितीश रेड्डी 26 रन की शानदार पारियां खेलीं.
इसे भी पढ़ें:
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने अर्धशतक लगाया. फिलिप्स ने 43 गेंद में 70 रन और जैकब्स ने 46 गेंद में 58 रन की पारी खेली. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिए.
भारत के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का लगाया. नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंद में 26 रन बनाए. संजू सैमसन 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए. वैभव सूर्यवंशी 4 रन ही बना सके, जबकि अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 7 और अक्षर पटेल 9 गेंद में 11 रन ही बनाए. नमन धीर 17 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटरन ने 4 विकेट लिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

