Search

 
 
 

अधिकार विहीन VC दिनेश सिंह ने राज्यपाल की अनुमति के बिना इंस्पेक्शन कमेटी बनायी

Ranchi News: दिनेश सिंह के आदेश के आलोक में आरोग्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन को M.P.Ed (Master Of Physical Education)  कोर्स का NOC देने के लिए कमेटी गठन किया गया है. इसमें साइंस फैकल्टी के डीन के अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सदस्य के रूप में श्रवण कुमार और मृतुंजय कुमार को शामिल किया गया है.
 
दिनेश सिंह

Ranchi News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह ने कॉलेज को NOC देने के लिए इंस्पेक्शन कमेटी का गठन किया है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से अनुमति नहीं ली है. कुलपति की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां जब्त होने की वजह से उन्हें इसके लिए राज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक था.


दिनेश सिंह के आदेश के आलोक में आरोग्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन को M.P.Ed (Master Of Physical Education)  कोर्स का NOC देने के लिए कमेटी गठन किया गया है. इसमें साइंस फैकल्टी के डीन के अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सदस्य के रूप में श्रवण कुमार और मृतुंजय कुमार को शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 https://lagatar.in/politics-heats-up-over-congress-rally-on-1st-november-cti-makes-an-appeal-to-rahul

 

कमेटी के गठन की अधिसूचना डॉयरेक्टर के हस्ताक्षर से किया गया है. राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नये विश्वविद्यालय अधिनियम का परिनियम नहीं बनाया गया है. इसलिए विश्वविद्यालयों में पुराने परिनियम के आलोक में ही काम हो रहा है. इस परिनियम में कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी करने का अधिकारी रजिस्ट्रार को है.


उल्लेखनीय है कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के मद्देनजर राज्यपाल के आदेश पर स्पेशल ऑडिट कराया गया था. इसमें वर्णित तथ्यों के आधार पर राज्यपाल ने कुलपति की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां जब्त कर ली है. उन्हें सिर्फ रुटीन काम निपटाने का अधिकार है. 

 

विशेष परिस्थिति में वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों के लिए राज्य की अनुमति लेने की शर्त लगायी गयी है. लेकिन कुलपति ने NOC देने के लिए कमेटी गठित करने के मामले में राज्यपाल से अनुमति नहीं ली है. कुलपति की बर्खास्तगी का प्रस्ताव भी सरकार के स्तर पर विचाराधीन है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही