Sports News: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर 39 साल के किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. 24 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि टीम की विरासत को आगे बढ़ाने की है. वे पिछले 16 साल से एमआई के साथ जुड़े हुए हैं. वे एमआई के साथ 2009में टीम से जुड़े थे और 2022 तक खेलते रहे. उन्होंने टीम की ओर से 5 IPL टाइटल जीते हैं.
इसे भी पढ़ें:
जयवर्धने की जगह लेंगे पोलार्ड
श्रीलंका के महेला जयवर्धने के बाद अब पोलार्ड एमआई के हेड कोच का पद संभालेंगे. बता दें, जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. पोलार्ड टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं. एमआई के लिए 189 IPL मैचों में पोलार्ड ने 3412 रन बनाए. पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 और औसत 28.67 रहा. उन्होंने 16 अर्धशतक और 69 विकेट लिए है.
IPL 2027 के लिए एमआई ने स्टेफन जोन्स को बॉलिंग कंसल्टेंट बनाया है. वे टीम के डेवलपमेंट स्क्वॉड के साथ काम करेंगे. इसके अलावा जुबिन भरूचा को फ्रेंचाइजी ने डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है. दोनों मिलकर घरेलू सीजन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की गेंदबाजी में सुधार करने की जिम्मेदारी होगी. एमआई को 2020 के बाद से आईपीएल चैंपियन बनने का इंतजार है. 2026 के सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम 6वें स्थान पर रही थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

