Search

 
 
 

बिहार के समस्तीपुर में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट या पुरानी रंजिश, पता लगा रही पुलिस

Lagatar Desk :  राजेश पोद्दार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान पगरा चौक के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
 
गोलीबारी

Lagatar Desk :  समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित पगरा चौक के पास देर रात एक सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सरदारगंज निवासी राजेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है. वह काली चौक के पास सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान चलाते थे. कारोबारी की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

इसे भी पढ़ें

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे राजेश

जानकारी के अनुसार, राजेश पोद्दार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान पगरा चौक के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

 

घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस पगरा चौक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.

 

लूटपाट व अन्य पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अपराधियों ने किस वजह से कारोबारी की गोली मारकर हत्या की. शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटनास्थल पर उनकी बाइक और थैली में रखा सामान सुरक्षित मिला. इससे हत्या की वजह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस इस बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे लूटपाट, पुरानी रंजिश या कोई दूसरी वजह थी. सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. आरोपियों की पहचान और हत्या की असली वजह का खुलासा होना अभी बाकी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही