Search

 
 
 

जेटेट 2026 : JAC ने तीन परीक्षा केंद्रों के नामों में किया संशोधन

Ranchi: काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि संशोधन केवल परीक्षा केंद्रों के नाम में किया गया है. परीक्षा केंद्र कोड और अन्य विवरण पहले की तरह ही रहेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी की जांच कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.
 
जेटेट

Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 1 नवंबर को होने वाली जेटेट 2026 से पहले तीन परीक्षा केंद्रों के नामों में संशोधन किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के एक और पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो परीक्षा केंद्रों के  नामों में बदलाव किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पूर्वी सिंहभूम के परीक्षा केंद्र कोड 51079 के तहत पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला, पटमदा का नाम संशोधित किया गया है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के परीक्षा केंद्र कोड 52021 के तहत मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चाईबासा के स्थान पर मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चक्रधरपुर किया गया है. 


इसी तरह, परीक्षा केंद्र कोड 52022 के तहत आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चाईबासा के स्थान पर आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चक्रधरपुर का नाम दर्ज किया गया है. (इसे भी पढ़ें...JTET 2026:  JAC ने अभ्यर्थियों की सहायता के लिए जारी किए तीन नंबर)


काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि संशोधन केवल परीक्षा केंद्रों के नाम में किया गया है. परीक्षा केंद्र कोड और अन्य विवरण पहले की तरह ही रहेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी की जांच कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही