Search

 
 
 

चक्रवात अर्नब का असर कमजोर पड़ा, पर आम जन को राहत नहीं, बारिश, वज्रपात, भूस्खलन का खतरा बरकरार

National News :   मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 12 -24 घंटों में तूफान छत्तीसगढ़ की दिशा में जायेगा.  यह मध्य प्रदेश पहुंचकर गहरे अवदाब में तब्दील हो जायेगा.  आंध्र प्रदेश सहित विदर्भ और तेलंगाना में बारिश के साथ तेज हवा चलने की आशंका है. इतना ही नहीं, यूपी,  राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा.
 
चक्रवात अर्नब

National News : चक्रवात अर्नब का असर अब कमजोर पड़ने की खबर है, लेकिन आम जनता को अभी राहत नहीं मिलने वाली. अगले 24 से 48 घंटे खतरनाक साबित होगे.मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जताई है.

 

विभिन्न शहरों में आंधी के साथ बिजली की चमक दिखाई देगी,  कहीं मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात आम जन की मुश्किलों में इजाफा करेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि   कुछ राज्यों में हवाओं की गति 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जा सकती है. यानी उत्तर भारत, मध्य और पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज झटका देने वाला है.

 

 

 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 12 -24 घंटों में तूफान छत्तीसगढ़ की दिशा में जायेगा.  यह मध्य प्रदेश पहुंचकर गहरे अवदाब में तब्दील हो जायेगा.  आंध्र प्रदेश सहित विदर्भ और तेलंगाना में बारिश के साथ तेज हवा चलने की आशंका है.

 


इतना ही नहीं, यूपी,  राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र  न जाने की सलाह दी है. साथ ही पहले से समुद्र में मौजूद मछुआरों को लौट जाने को कहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ भूस्खलन का खतरा बरकरार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही