Latehar News : सदर थाना क्षेत्र के बालुमाथ पथ पर मंगरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. उसकी पहचान आरव कुमार पिता अमरजीत पासवान ( नवादा, बिहार) के रूप में की गयी है.
शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना कैसे हुई है इसका भी पता लगाया जा रहा है.समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन लातेहार नहीं पहुंचे थे.

