Search

 
 
 

Jharkhand News : वित्त आयोग में संविदा पर होगी सलाहकार व रिसर्च सहायक की नियुक्ति

राज्य वित्त आयोग में सलाहकार (विषय विशेषज्ञ) और रिसर्च सहायक के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, पिउन को वाह्य स्रोत से काम पर रखा जायेगा. वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प में इसका उल्लेख किया गया है.
 

Ranchi :  राज्य वित्त आयोग में सलाहकार (विषय विशेषज्ञ) और रिसर्च सहायक के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, पिउन को बाह्य स्रोत से काम पर रखा जायेगा. वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प में इसका उल्लेख किया गया है.

 

उल्लेखनीय है कैबिनेट ने राज्य वित्त आयोग के काम काज को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कुल 18 पदों के सृजन की अनुमति दी थी. इसमें उपसचिव, अवर सचिव, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायके प्रशाखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रधान आप्त सचिव, सलाहकार,रिसर्च सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर और पिउन के पद शामिल है.

 

वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, सलाहकार और रिसर्च सहायक के दो-दो पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर से पिउन तक को बाह्य स्रोत रखा जायेगा.

 

बाह्य स्रोत से जिन पदों पर लोग काम करेंगे, वह पद नियमित रूप से सृजित नहीं माना जायेगा. कंप्यूटर ऑपरेटर को JAP-IT द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जायेगा. इसके अलावा उप सचिव से आप्त सचिव के पदों को सचिवालय के विभिन्न सेवा संवर्गों से भरा जायेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही