Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में रेमडेसिविर के लिए अपने सिविल सर्जन से करें संपर्क

Patna: बिहार में कोरोना के मरीजों को अब जीवनरक्षक इंजेक्‍शन रेमडेसिविर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. राज्‍य सरकार ने सभी जिलों में सिविल सर्जन को इस इंजेक्‍शन की पर्याप्‍त खेप उपलब्‍ध करा दी है.  वैसे मरीज जिन्‍हें, रेमडेसिविर इंजेक्‍शन लगाने की सलाह डॉक्‍टर ने दी है, वे सिविल सर्जन या सहायक औषधि निरीक्षक से संपर्क कर यह इंजेक्‍शन प्राप्‍त कर सकते हैं. सरकार ने सभी जिला अस्‍पतालों को यह दवा उपलब्‍ध करा दी है. सरकार ने दवा की कीमत भी निर्धारित कर दी है. इससे अधिक कीमत लेने वालों की शिकायत आप आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई के 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम में कर सकते हैं.

रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायत के लिए नंबर

आपदा प्रबंधन विभाग - 1070 (टोल-फ्री)

राज्‍य औषधि नियंत्रक - 9546702445, 9470005863

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय का दावा

प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने दावा किया है कि 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की डोज की चौथी खेप जिलों में भेज दी गई है. केंद्र सरकार ने बिहार के रेमडेसिविर का कोटा 16 मई तक के लिए बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार डोज कर दिया है. इसमें से ज्‍यादातर डोज बिहार को हासिल भी हो चुकी है. अब राज्‍य में रेमडेसिविर का कोई संकट नहीं है. बिहार में अभी सात कंपनियों से बनी रेमडेसिविर इंजेक्‍शन के रूप में उपलब्‍ध है. जिनकी कीमत 1300 रुपये से लेकर 2800 रुपये तक है. ऐसे मामले सामने आए हैं कि कुछ लोग इस इंजेक्‍शन के लिए मरीजों से 20 से 40 हजार रुपये तक वसूल कर रहे हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तत्‍काल दिये गये नंबरों पर कॉल कर इसकी शिकायत करें. इन शिकायतों पर सरकार तत्‍काल कार्रवाई भी कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही