Ranchi: राजधानी समेत झारखंड में सोमवार को भी मौसम करवट ले सकती है. दिन में कड़ी धूप के बाद मौसम बदलेगा. आसमान में बादल छाएंगे और गरज के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- रांची के सदर हॉस्पिटल को बिना किसी शर्त के मिला लक्ष्य सर्टिफिकेशन
तापमान में मामुली वृद्धि हो सकती है. पलामू का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तक हो सकता है. कड़ी धूप होने की वजह से उमस की गर्मी कायम रहेगी. लेकिन मौसम बदलते ही इससे राहत मिल सकती है.
विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 34.0 22.0
बोकारो 34.0 24.0
पलामू 37.0 25.0
दुमका 32.0 23.0
जमशेदपुर 36.0 25.0
देवघर 33.0 24.0
गिरिडीह 33.0 23.0
धनबाद 34.0 24.0
हजारीबाग 35.0 23.0
रामगढ़ 35.0 21.0
कोडरमा 36.0 25.0
इसेभीपढ़ें-रांची को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी