Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी,सेंसेक्स 450 टूटा, निफ्टी 14200 के नीचे

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. लगातार चार से पांच दिनों से शेयर बाजार में बिकवाली की स्थिति देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसक्स करीब 450 अंक टूटा है. वहीं निफ्टी भी 14200 के नीचे फिसल गया है.

मेटल और फार्मा शेयरों में हल्की तेजी

सेंसेक्‍स 450 अंकों की गिरावट के साथ 47246 के स्‍तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 130 अंक टूटकर 14166 के स्‍तर पर ट्रेड कर रहा है. बैंक और फाइनेंशियल सेक्‍टर सहित अन्य सेक्‍टर में आज बिकवाली की स्थिति है. हालांकि मेटल और फार्मा शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. इससे बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है.

एशियाई बाजार मजबूती के साथ खुले

डॉ रेड्डीज और सनफार्मा आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं इंडसइंड बैंक और अल्‍ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स की सूची में हैं. ग्‍लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रहा है.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स के 23 शेयर लाल निशान पर हैं. जबकि केवल 7 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.  डॉ रेड्डीज, सनफार्मा,  ONGC,  HDFC, इंफोसिस, भारती एयरटेल और SBI आज के टॉप गेनर की लिस्ट में  शामिल हैं. वहीं इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं .

निवेशक सतर्क होकर कर रहे हैं कारोबार

पिछले 24 घंटों में 3 लाख 15 हजार से अधिक मरीज मिले है. जबकि 2100 लोगों का कोरोना से मौत हो गयी है. वहीं कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दी गयी है. इससे निवेशक थोड़ा सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं. विदेशी निवेशक भी घरेलू शेयर बाजार में कम पैसा लगा रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार का भी असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही