Search

 
 
 

विदेशों में झारखंड के प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत, शव लाना बना बड़ी चुनौती

झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख कर रहे हैं. लेकिन विदेशों में काम करने वाले इन प्रवासी मजदूरों की मौत के लगातार सामने आ रहे मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. सबसे बड़ी समस्या यह है कि हादसे के बाद शव को वापस लाना परिजनों के लिए बेहद कठिन और महंगा साबित हो रहा है.
 
  • दुबई, सऊदी, ओमान से मलेशिया तक हादसे
  • काम दिलाने के नाम पर एजेंसियों पर वसूली का आरोप
  • ठोस नीति की मांग तेज

Ranchi : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख कर रहे हैं. लेकिन विदेशों में काम करने वाले इन प्रवासी मजदूरों की मौत के लगातार सामने आ रहे मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. सबसे बड़ी समस्या यह है कि हादसे के बाद शव को वापस लाना परिजनों के लिए बेहद कठिन और महंगा साबित हो रहा है.

 

मजदूरों को विदेश भेजने के नाम पर कई प्लेसमेंट एजेंसियों और बिचौलियों द्वारा दो से पांच लाख रुपये तक वसूले जाने के मामले भी समाने आते है लेकिन इन विचैलियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से मजदूर विदेश में जाकर फंस भी जाते है. कई मामलों में मजदूरों को वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा जाता है, जिससे उन्हें विदेश में कानूनी और कामकाजी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्लेसमेंट एजेंसियां मजदूरों का पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है.

 

नीति की कमी और बढ़ती परेशानी

प्रवासी मजदूरों की मौत का यह सिलसिला नया नहीं है. आए दिन देश और विदेश से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली का कहना है कि राज्य सरकार के पास प्रवासी मजदूरों के लिए कोई ठोस नीति नहीं है, जिससे संकट के समय परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

 

कब, कहां और कैसे हुई मौत

28 सितंबर 2025 – दुबई

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत निवासी 28 वर्षीय लालचंद महतो की दुबई में बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई. वह काम के दौरान हादसे का शिकार हुए. 

 

20 अक्टूबर 2025- निर्जुली

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र के 22 वर्षीय गोविंद महतो की टावर पर काम करते समय गिरने से मौके पर ही मौत हो गई.

23 अक्टूबर 2025 – सऊदी अरब

गिरिडीह के डुमरी निवासी विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई. करीब साढ़े तीन महीने बाद 14 फरवरी को उनका शव रांची पहुंचा.
 

फरवरी 2025 – ओमान

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के बंदखारो गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार महतो की ओमान में सड़क हादसे में मौत हो गई. वह इलाज के बाद लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी दुर्घटना हुई.

 

14 फरवरी 2026 – मलेशिया

गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के 36 वर्षीय वकील सिंह की मलेशिया में काम के दौरान मौत हो गई. वह लार्सन एंड टुब्रो कंपनी में कार्यरत थे. मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

 

3 फरवरी 2026 – अबू धाबी 

गिरिडीह के डुमरी निवासी 26 वर्षीय राकेश महतो अबू धाबी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही