Search

 
 
 

2128 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का अनाज पहुंचाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर का बढ़ाया समय

 
Ranchi : सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर कई तरह की परेशानियां होती रहती है. कई बार इसको लेकर खबर भी सामने आती है. जिले में 2128 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का अनाज पहुंचाने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं. बता दें कि इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा 23 दिसबंर 2022 को टेंडर निकाला गया था. जिसकी आखिरी तारीख तीन जनवरी थी. लेकिन तीन जनवरी तक एक भी निविदाताओं ने टेंडर नहीं भरा. जिसके बाद टेंडर भरने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. अब निविदाता 16 जनवरी तक टेंडर डाल सकेंगे. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/government-and-private-lawyers-involved-in-the-proceedings-of-the-high-court-on-the-first-day-of-the-judicial-work-boycott/">हाईकोर्ट

की कार्यवाही में शामिल हुए सरकारी और प्राइवेट वकील, न्यायिक कार्य बहिष्कार के पहले दिन दो फाड़ की स्थिति

जानें रांची के किस -किस प्रखंड के लिए निकाला गया टेंडर

रांची 1, रांची 2, ओरमांझी, कांके, रातू, नगड़ी, बुढ़मू, खलारी, चान्हो, मांडर, नामकुम, अनगड़ा, सिल्ली, लापुंग, बेडो, इटकी, बुंडू, तमाड़, राहे और सोनाहातू शामिल है. इन सभी प्रखंड को छह जोन में बांटा गया है.

ये है नियम शर्ते

रांची जिला प्रशासन के द्वारा जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि टेंडर भरने वालों को इस क्षेत्र में कम से कम 1 साल का कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. अनाज का ट्रांसपोर्टिंग पिकअप वैन, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर टेलर, भार वाहन के माध्यम से करना होगा. मिड डे मील के अनाज को महीने के 15 तारीख तक स्कूलों में पहुंचाना अनिवार्य होगा. किसी भी परिस्थिति में बैकलॉग की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक महीने समय पर अनाज का उठाव और वितरण नहीं करने की स्थिति में ठेकेदार के लाइसेंस को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-and-anushka-sharmas-vrindavan-tour-video-viral-fans-happy-to-see-daughter-vamika/">विराट

कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन दौरे का वीडियो वायरल, बेटी वामिका को देख फैंस हुए खुश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही