Ranchi News : झारखंड राज्य बागवानी प्रोत्साहन सोसाइटी (JSHPS) में 637 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें...
कुल 637 पदों में सबसे अधिक 528 पद प्रखंड स्तर के हैं. इनमें 264 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और 264 असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे. जिला स्तर पर 96 पद हैं. इनमें जिला प्रोग्राम मैनेजर, थीमैटिक एक्सपर्ट, अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 24-24 पद शामिल हैं. मुख्यालय स्तर पर भी 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंटेड कॉपी और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

