Search

 
 
 

Deoghar News: 5 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर सदर अस्पताल के संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Deoghar News: वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर नौकरी से निकाल देने की धमकी से सभी कर्मचारी आक्रोशित थे. सिविल सर्जन के बुलावे पर सभी कर्मचारियों ने अपनी बातों को रखा. जल्द भुगतान का आश्वासन मिला है.
 
बकाया सैलरी की मांग करते अनुबंध कर्मी

Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा कई कर्मचारियों को चार से पांच महीने का बकाया भुगतान नहीं हुआ है, इसको लेकर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें: 

आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर नौकरी से निकाल देने की धमकी से सभी कर्मचारी आक्रोशित थे. सिविल सर्जन के बुलावे पर सभी कर्मचारियों ने अपनी बातों को रखा. सिविल सर्जन ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन का पत्र भेज दिया गया था, वहां से कुछ आपत्ति के साथ लौटाया गया था, उसे सुधार कर फिर से भेजा जा रहा है. अधिकतम बुधवार तक आप लोगों का भुगतान खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 

 

वहीं सिविल सर्जन के आश्वास पर विश्वास जताते हुए प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर लोग अपने काम पर लौट गए थे. कर्मियों का कहना है कि उनका वेतन नहीं आने पर बुधवार 23 तारीख को दोपहर फिर से सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करेंगे. इस धरना प्रदर्शन में सदर अस्पताल में विभिन्न पदों पर कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही