Search

 
 
 

नोरा फतेही के गाने सरके चुनरी तेरी सरके पर विवाद, AICWA ने बैन की मांग

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस गाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने और पूरी तरह बैन करने की मांग की है.
 

Lagatar desk : कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस गाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने और पूरी तरह बैन करने की मांग की है.

नोरा फतेही के गाने को बैन की मांग


AICWA ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन  प्रसून जोशी को पत्र लिखकर गाने में अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल होने पर आपत्ति जताई. संगठन का कहना है कि यह भारतीय सिनेमा की गरिमा के खिलाफ है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

 

संगठन ने केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपील की गई है कि फिल्मों और गानों में बढ़ती अश्लीलता पर सख्त नियम बनाए जाएं. AICWA का कहना है कि इस तरह के कंटेंट का युवाओं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

 

AICWA ने गाने के जांच की मांग की


AICWA ने कहा है कि गाने को हटाने के अलावा फिल्म की दोबारा जांच कराई जाए और गाने से जुड़े प्रोड्यूसर्स व अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए. संगठन ने यह भी आशंका जताई कि विवाद को जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए पैदा किया गया हो, जिसकी जांच जरूरी है.

 

नोरा फतेही के गाने के खिलाफ शिकायत


इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे अश्लील बताया. विवाद तब और बढ़ गया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी नोटिस जारी किया. वकील विनीत जिंदल  ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए बैन की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही