Search

 
 
 

धुरंधर 2 के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री, कल होगी फिल्म रिलीज

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि आज 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू दिखाया जाएगा.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि आज 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू दिखाया जाएगा. रिलीज से पहले फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें स्टारकास्ट और संगीत से जुड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया.

 

म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में धमाकेदार एंट्री कर सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने फिल्म के गाने ‘आरी-आरी’ पर स्टेज पर कदम रखा और अपनी एनर्जी से माहौल को पूरी तरह उत्साहित कर दिया. ब्लैक जींस, ब्लैक जैकेट और व्हाइट टी-शर्ट में उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आया.

 

 

रणवीर ने फैंस का जताया आभार

इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने मीडिया और फैंस को संबोधित करते हुए फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतजार पूरी दुनिया को है और वे खुद भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं.

 

उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों के प्यार और समर्थन की वजह से ही ‘धुरंधर’ एक खास मुकाम तक पहुंच सकी है. अपने अंदाज में उन्होंने फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा कि अब भारतीय सिनेमा का भविष्य ‘धुरंधर: द रिवेंज’ तय करेगी.

 

 

इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी मौजूद रहीं. प्रिंटेड स्टाइलिश ड्रेस में उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देखने लायक था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. इवेंट के दौरान सारा ने फैंस के साथ बातचीत की और एक फैन के मोबाइल से सेल्फी लेकर उनका दिन बना दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही