Search

 
 
 

गोड्डा में अवैध बालू उठाव पर बढ़ा विवाद, विधायक ने कार्रवाई की मांग की

गोड्डा जिले में अवैध बालू उठाव का मामला सामने आया है. इसको लेकर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
 

Godda : गोड्डा जिले में अवैध बालू उठाव का मामला सामने आया है. इसको लेकर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.विधायक ने कहा है कि पथरगामा क्षेत्र की गेरुवा नदी के कई घाटों से पिछले 6 महीने से लगातार अवैध बालू उठाव हो रहा है. यह मामला अब लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है.

 

Uploaded Image

विधायक प्रदीप यादव ने उपायुक्त को लिखा पत्र

 

उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर और हाइवा से खुलेआम बालू उठाया जा रहा है. इसके लिए प्रति गाड़ी 18,500 रुपये तक वसूली की जा रही है. हर दिन करीब 150 गाड़ियां बालू लेकर बाहर जा रही हैं.विधायक के अनुसार, इस कारण नदी का पानी कम हो गया है. आसपास के गांवों में पानी की समस्या बढ़ रही है. खेतों में नमी भी कम हो रही है.

 

 

उन्होंने कहा कि इस काम से हर दिन लाखों रुपये की अवैध कमाई हो रही है. इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है.विधायक ने मांग की है कि अवैध बालू उठाव को तुरंत रोका जाए और इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों में गुस्सा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही