Search

 
 
 

जेएलकेम नेता को हिरासत में लेने का मामला गर्माया, जयराम महतो पहुंच सकते हैं बालूमाथ

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो आज सोमवार को बालूमाथ पहुंच सकते हैं. जानकारी के अनुसार वे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और घटना की जानकारी लेंगे. बता दें कि पिछले दिनों खनन कार्य के लिए खोदे गये तालाबनुमा गढ़े में डूबने से सीसीएल कर्मी के तीन बच्चों की मौत हो गयी थी.
 
जेएलकेएम विधायक जयराम महतो
  • तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले को लेकर धरना दे रहे थे जेएलकेएम नेता

Latehar :  जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिये जाने का मामला राजनीतिक बनता जा रहा है. पार्टी के विधायक जयराम महतो आज सोमवार को बालूमाथ पहुंच सकते हैं. जानकारी के अनुसार वे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और घटना की जानकारी लेंगे. बता दें कि पिछले दिनों खनन कार्य के लिए खोदे गये तालाबनुमा गढ़े में डूबने से सीसीएल कर्मी के तीन बच्चों की मौत हो गयी थी.

 

इस मामले में दो दिनों से जेएलकेएम के उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो धरना प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने मगध कोलियरी का कार्य प्रभावित कर दिया था. कोयला परिवहन व डिस्पैच में लगे ट्रकों को रोक दिया था. बताया जाता है कि रविवार शाम प्रदर्शनकारी उग्र हो गये थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा तथा सीसीएल के मगध परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने धरना स्थल पर पहुंच कर परिवहन कार्य को बहाल करने के प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों को समझाने कोशिश की. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कथित झड़प के बाद पुलिस ने देवेंद्रनाथ महतो समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था.

 

बालूमाथ थाना प्रभारी ने बालूमाथ के प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों पर पत्थरबाजी करने लगे. बालूमाथ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया और भीड़ का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है.

 

उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं है. पत्थरबाजी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. घटना में शामिल लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

 

इसी मामले को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के बालूमाथ पहुंचने की सूचना है. जयराम महतो बालूमाथ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी लेंगे व अपनी पार्टी के लोगों से मिलेंगे.

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही