Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलायन, जमीन के मुद्दे, मनरेगा समेत झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर 19 मई को वामदलों का कन्वेंशन

  • पुराने विधानसभा भवन में होगा, 350 से ज्यादा डेलिगेट्स आयेंगे
Ranchi :  19 मई को पुराने विधानसभा भवन में आयोजित वामदलों के राज्य स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसमें भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), मासस, आरएसपी, फारवर्ड ब्लॉक और एसयूसीआइ (सी) के डेलिगेट शमिल होंगे. राज्य के सभी जिलों से वामदलों के 350 से ज्यादा डेलिगेट्स आयेंगे. इसमें पलायन, जमीन के मुद्दे, 5वीं अनुसूची, मनरेगा समेत राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी. वाम दलों की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जनकारी दी गई.

भाजपा देश की राष्ट्रीय संपदा लूट रही है

बताया गया कि कन्वेंशन में संयुक्त आधार पत्र, राजनीतिक प्रस्ताव और आंदोलनों के भावी कार्यक्रम पर चर्चा की जायेगी. नेताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा देश की राष्ट्रीय संपदा लूट रही है, दूसरी तरफ भारत का संविधान, देश के फेडरल ढांचे व जनतंत्र समेत आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है. देश में सांप्रदायिक धुव्रीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए आम नागरिकों के बीच नफरत और घृणा का माहौल फैलाया जा रहा है. झारखंड भी इसके निशाने पर है. अभी इनका तय एजेंडा यह है कि आदिवासियों को ईसाई और गैर इसाई में विभाजित किया जाये. मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत की मुहिम तेज की जाए, ताकि उन्माद और उत्पात की सांप्रदायिक राजनीति के माध्यम से धुव्रीकरण को बढ़ाया जाए. इसके खिलाफ वामदलों ने अपनी एकता को और मजबूत करने की पहल की है

झारखंड के ज्वलंत जन मुद्दों पर संयुक्त आंदोलन होगा

नेताओं ने कहा कि राज्य में विस्थापन, पलायन, जमीन के मुद्दे, 5 वीं अनुसूची के अंतर्गत ग्राम सभाओं के अधिकार, पेसा, काश्तकारी कानूनों की रक्षा, वन संरक्षण कानूनों में परिवर्तन, मनरेगा, मजदूरों का न्यूनतम वेतन, एचईसी और कोयला व इस्पात उद्योगों समेत झारखंड के सार्वजनिक उद्योगों की हिफाजत, स्थानीय युवाओं का नियोजन, राज्य में जमीन के रिकार्ड का डिजिटलीकरण के बाद किसानों और रैयतों के भूमि रिकॉर्ड में भारी अनियमितता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण, बढ़ता भष्टाचार, नौकरशाही जैसे विषय को लेकर संयुक्त संघर्षों पर विशेष जोर वाम दलों का है. प्रेस कांफ्रेंस को सीपीआई (एम) के प्रकाश विप्लव, सीपीआई के महेंद्र पाठक व भाकपा माले के जनार्दन प्रसाद ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें – संथाल">https://lagatar.in/number-of-madrassas-increased-in-santhal-information-given-in-jharkhand-high-court/">संथाल

में बढ़ी मदरसों की संख्या, झारखंड हाईकोर्ट में दी गई जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही